LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

हरदिहा पटेल समाज विकास समिति का जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए नूतन पटेल( छोटे देवगांव)

खरसिया:- हरदिहा पटेल समाज विकास समिति के पदाधिकारी निर्वाचित के लिये निर्वाचन नियमवाली के अनुसार दिनांक 13/04/2025 दिन रविवार को चुनाव प्रकिया संपन्न हुआ जिसमें समाज के बहुतायत लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिलाध्यक्ष के लिये दो उम्मीदवार ने नामांकन डाला। जहां मतदान प्रकिया की गई। जिसमें नूतन पटेल छोटे देवगांव अधिक मतों से विजयी घोषित होकर एक बेहतरीन जिलाध्यक्ष चुने गए। वैसे माने तो नूतन पटेल लंबे समय से समाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए आ रहे है। चाहे एक अच्छे राजनीतिक व्यक्ति के रुप में हो या स्व समाज के नेतृत्व की बात हो। पूरे क्षेत्र में सौम्य सरल सहज व्यक्तित्व के रूप में नूतन पटेल को जाने जाते है। श्री पटेल के नेतृत्व से क्षेत्र और समाज में सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनैतिक क्षेत्र में बेहतरीन रूप से आगे बढ़ेंगे।वहीं सर्व सम्मति से घोषित है समिति:- जिलाध्यक्ष:- नूतन पटेल (छोटे देवगांव), जिला उपाध्यक्ष – निरालाल पटेल(परस कोल), जिला सचिव नारायण पटेल(कुकरी झरिया), जिला कोषाध्यक्ष जगजीवन पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पटेल निर्वाचित हुए।वही नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नूतन पटेल ने शांति पूर्ण तरीके से निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुए उसमें जिन भी बंधुओं ने सहभागिता दी। उन सभी निर्वाचन अधिकारी और हरदिहा पटेल समाज विकास समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित किए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button