LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्राम छिछोर उमरिया में महतारी सदन भवन निर्माण कार्य पर उठे सवाल ग्रामीणों ने ढलाई रुकवाई, ठेकेदार पर घटिया सामग्री उपयोग का आरोप

रायगढ़/पुसौर। ग्राम छिछोर उमरिया में बन रहे महतारी सदन भवन के निर्माण कार्य पर आज बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ढलाई कार्य रुकवा दिया और जोरदार विरोध किया।

ग्रामीणों ने कहां
“हमारी मांग है कि घटिया काम तुरंत बंद हो और नए सिरे से गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो।” – ग्रामीण प्रतिनिधि
“विरोध करने पर ठेकेदार ने गाली-गलौज की, जिससे गांव के लोग आक्रोशित हैं।” – ग्रामीण महिला

विधायक का रुख
रायगढ़ विधायक का स्पष्ट कहना है कि –
“किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी ठेकेदार या अधिकारी जिम्मेदार होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
आगे की कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि वे इस मामले को लेकर लिखित आवेदन रायगढ़ विधायक और थाना पुसौर को सौंपेंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर कितनी त्वरित कार्रवाई करता है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button