LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

पंचायत संचालनालय के निर्देश से उपसंचालक जिला पंचायत रायगढ़ ने सहा.आ.लेखा.व करारोपण अधिकारी को किया सचिव नियुक्त

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में जहां पंचायत सचिव संघ ने शासकीय करण के मांग को लेकर 17 मार्च से आज पर्यन्त तक अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए है। वहीं सभी ग्राम पंचायतों में अनिवाय सेवा और हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। अभी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से निर्वाचित सरपंचों को पदभार नहीं मिला है। जहां वित्तीय लेन देन नहीं होने से पंचायत स्तर के आवश्यक पेयजल, स्वच्छता व अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्यों को करने में वंचितों होना पड़ रहा है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास थम सा गई है। उक्त छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव संच के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र क्रमांक / पंचायत 27/2025/16 दिनांक 08.04.2025 के द्वारा प्राप्त निर्देश के परिपालन में ग्राम पंचायतों द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य शासकीय सेवा तथा हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों के कार्यों के सुचारू रूप संपादन के लिए सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण से करारोपण अधिकारी को सचिव नियुक्त किया गया है। जहां एक – एक करा रोपण अधिकारी को 12 से 15 पंचायत का प्रभार मिला हुआ है। अब देखने वाली बात यह है की क्या सचिव हड़ताल से वापस कब आएंगे या ग्राम पंचायत सचिव के लिए नियुक्त अधिकारी क्या मिले हुए पंचायतों के प्रभार में सुचारू रूप से आम जनता के कार्यों को निभा पाएंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button