LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व
छत्तीसगढ़ में माओवादियों का लगातार आत्मसर्पण करना केंद्र सरकार और राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि – हेमसागर श्रीवास


रायगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हेमसागर श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश नक्सल राज्य के नाम से चिन्हांकित हो चुकी थी। जहां आए दिन माओवादियों के द्वारा निर्दोष लोगों का रक्त बहाया जाता रहा है। जहां बस्तर क्षेत्र मे आमजनता के लिए शासन प्रशासन के विकास में अवरोध हो जाता था। लेकिन आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के संकल्प से मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन सरकार में आज नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माओवादी लगातार आत्मसर्पण करके मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय ले रहे है। वहीं सुकमा में 40 लाख के 11 इनामी समेत कुल 22 माओवादियों ने आत्म समर्पण किया। आज शिक्षा , स्वास्थ्य, सड़क जैसे अन्य मूलभूत सुविधाओं में क्षेत्र विकास कर रही है। जहां आने वाले समय में माओवाद का खात्मा तय है।


