LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

गौतस्करी के मुख्य दिशा रूट है रायगढ़ जिला एकताल में गाय से लदी पिकप पलटी तीन गाय मृत सरपंच हिमांशु के नेतृत्व व ग्रामीणों के सहयोग से बचे गायों की जान बची

रायगढ़ / गौ तस्करी की बात करें तो रायगढ़ ओड़िशा सीमा होने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहा है जहाँ से गौ तस्कर रायगढ़ से ओड़िशा झारखण्ड बंगाल बंग्लादेश तक गौ तस्करी करने के बड़ा खुलासा होता रहा है पर ये थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके उदाहरण फिर देखने को मिला है। रायगढ़ से ओड़िशा सीमा पर ग्राम पंचायत एकताल में जब पिकप गाड़ी के एकसल राड टूटने से गाड़ी पलटी हुई तब एकताल ग्राम पंचायत के सरपंच सामाजिक कार्यकर्ता सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान के तत्काल सक्रियता से अन्तर्यामी होता, प्रफुल्ल पंडा ग्रामीणों के सहयोग से गौ तस्कर पिकप गाड़ी से मृत तीनों गाय को पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया एवं जीवित घायल गायों के मेडिकल कराया गया ।फरार आरोपीयों को पकड़ने कनक तुरा ओड़िशा पुलिस के सक्रियता संबलपुर रेंगाली ओड़िसा पुलिस की सहयोग से  आरोपी को पकडकर चक्रधर थाना को सुपुर्द किया गया  अब देखना ये लाजिमी होगा की ग्राम पंचायत एकताल की सक्रियता ने गौ तस्करी को पकड़ने उन्हें सजा दिलाने में जो उदाहरण प्रस्तुत किया है उतना ही उदाहरण पुलिस विभाग आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाती है या नहीं ?

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button