LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई सामान्य सभा की बैठक*

*विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रगति पर हुई समीक्षा*

*एन्टी वेनम इंजेक्शन एवं एंटी रेबीज वैक्सीन की रखें स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था*

*मानव पशु द्वंद के पीडि़तों को अविलंब जारी करें मुआवजा राशि*

रायगढ़, 6 जून 2025/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल की अध्यक्षता में 5 जून को जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान 3 अतिरिक्त स्थायी समिति के गठन एवं सदस्यों की संख्या का अवधारण करने संकल्प पारित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार भी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गबेल द्वारा अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रगति पर समीक्षा की गई। उन्होंने आगामी बरसात के पूर्व जलाशयों के उन्नयन कार्य हेतु जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एन्टी वेनम इंजेक्शन एवं एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गबेल ने सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख मार्गों का मरम्मत कार्य प्रमुखता से कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मानव पशु द्वंद के पीडि़तों को अविलंब मुआवजा राशि प्रदाए किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री रमेश बेहरा, श्री ब्रजेश गुप्ता, श्री मुरलीधर राठिया, श्री बंशीधर चौधरी, श्रीमती शांता भगत, श्रीमती मुस्कान चौहान, श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्रीमती सतबाई पटैल, श्री बलदेव कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अतिरिक्ति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महेश पटेल सहित अन्य सभी विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button