LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

खरसिया एसडीएम की पहली बैठक…पहली ही बैठक में कर्मचारियों को दो टूक…आमजन की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण हो

खरसिया एसडीएम की पहली बैठक…पहली ही बैठक में
एसडीएम प्रवीण तिवारी ने गुरुवार को खरसिया सभागार में कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की पहली बैठक ली।बैठक भले ही औपचारिक भेंट मुलाकात की थी।लेकिन पहली बैठक में एसडीएम तिवारी ने जिस तरह आमजन की समस्याओं को निराकरण करने और जनहित के कार्यों को पूरा करने जोर दिया।उसने आगामी दिनों में होने वाले कार्यों की गति और उसकी गंभीरता को लेकर अपनी झलक दिखला दी है। एसडीएम का पूरा जोर जनता की समस्याओं और विकास कार्यो को पूरा करने पर दिखा। उन्होंने साफतौर से कहा कि जनता ही उनके लिए सर्वोपरी है।उनके सम्मान से लेकर कार्यों को पूरा करने पर ही पूरा फोकस रखना है।

पानी की विकराल समस्या उजागर

खरसिया समेत ग्रामीण क्षेत्रो में नलजल के कार्य होने के बाद भी पानी की विकराल समस्या उजागर होने के बाद एसडीएम ने पीएचई के एसडीओ को जमकर तड़ी लगाई। उन्होंने साफतौर से कहा कि आम आदमी प्रचंड गर्मी में पानी को लेकर जद्दोजहद करता रहा,लेकिन पीएचई फाइलों में मेंटेनेंस और पानी की व्यवस्था करता रहा।आने वाले दिनों में एसडीएम के साथ पूरा प्रशासनिक अमला पानी की समस्याओं को नजदीक से जानने और उसके निराकरण के लिए गांवों की टोह लेगा। गांवों की समस्या यथावत रही तो इसकी जवाबदारी पीएचई की होगी। इसी तरह अन्य विभागों के कर्मचारियों को नसीहत देते हुए सड़क बिजली ,स्वास्थ्य ,मनरेगा समेत हरेक कार्यो को पूरी गंभीरता से पूरा करने निर्देश दिए गए है। बैठक के दौरान तहसीलदार अनुराधा पटेल,जनपद पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य समेत पूरे कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button