LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि और संवेदना

 

रायपुर, 23 जून 2025: केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर में सुकमा आईईडी विस्फोट में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।

श्री शाह ने शहीद आकाश राव की वीरता और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार शहीदों के परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए वचनबद्ध है।

गृह मंत्री ने कहा, “शहीद आकाश राव का साहस और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।”

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों ने भी शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

शहीद आकाश राव गिरिपुंजे की बहादुरी और देशभक्ति की भावना को पूरे देश ने सलाम किया है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button