

धनागर, 23 जून।
आज दिनांक 23 जून को धनागर में शिवा नरेश पटेल के प्रांगण में स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदानों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल ने स्व. डॉ. मुखर्जी के जीवन और उनके राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचारों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए देश की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोजकुमारी चौहान (बीडीसी), सरपंच जलेश्वर बरेठ (जोरापाली), कमलेश डनसेना (कोसमनारा), पंचगण सुखसखगर सारथी, लोकेश साहू, पवन यादव सहित प्रमुख रूप से सुरेश चतुर्वेदी, कैलाश चौहान, संजय उरांव, चीनीबाई सिदार, बाहरतीन उरांव (धनागर) सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश चौहान ने विशेष भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


