LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

पुसौर तहसील क्षेत्र के डूमरमुड़ा में राशन वितरण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने की शिकायत

 

रायगढ़, 23 जून 2025।
पुसौर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत केशला के आश्रित ग्राम डूमरमुड़ा में संचालित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है। इस संबंध में गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि डूमरमुड़ा गांव में संचालित राशन दुकान, जिसे सस्वती स्व-सहायता महिला समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है, वहां राशन कार्ड धारियों से तीन माह का अंगूठा (पंचिंग) लगवाया जा रहा है लेकिन केवल दो माह का ही राशन वितरित किया जा रहा है। शेष एक माह का राशन न तो दिया जा रहा है और न ही उसके संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ कार्ड धारियों को पिछला माह का राशन भी अब तक नहीं मिला है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह स्थिति लगातार बनी हुई है और हर माह इस तरह से राशन वितरण में मनमानी कर गरीब हितग्राहियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से जहां जरूरतमंदों को उनके हक का राशन नहीं मिल पा रहा है, वहीं महिला समूह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं।

जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने सस्वती स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान की जांच कराने तथा संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समय पर एवं पूर्ण मात्रा में राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग भी की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button