किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा प्रियंका यादव को सरगुजा संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ – किसान कल्याण फाउंडेशन (KKF) के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली द्वारा श्रीमती प्रियंका यादव / विकास कुमार, निवासी मेन रोड, महुआपारा, राजपुर, बलरामपुर (छ.ग.) को सरगुजा संभाग प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, जागरूकता एवं समर्पण को देखते हुए किया गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि प्रियंका यादव अपनी नई जिम्मेदारी को निष्ठा एवं कर्मठता के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी।
मनोनयन पत्र पर राष्ट्रीय प्रमुख कार्यकारी अध्यक्ष भगवती मिरज तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अंजू सिंह राजपूत के हस्ताक्षर अंकित हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम यादव (पप्पू) ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरगुजा संभाग में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
🌾 “किसान बचाओ… देश बचाओ…” की भावना के साथ कार्यरत यह संस्था कृषि, किसान एवं ग्रामीण जागरूकता को लेकर सतत प्रयासरत है।



