पदस्थापना में देरी से पुसौर जनपद पंचायत प्रशासन ठप – प्रभारी सीईओ अभी तक नहीं पहुंचे

रायगढ़ | 13 जुलाई 2025
जनपद पंचायत पुसौर इस समय प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (C.E.O.) के अभाव में भगवान भरोसे संचालित हो रही है। एक ओर जहां शासन द्वारा 30 जून 2025 को स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए थेl वहीं दूसरी ओर जनपद में नए प्रभारी अधिकारी की पदस्थापना अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पंचायत स्तर के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 🔁 स्थानांतरण आदेश तो जारी, लेकिन पालन अधर में!पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभिषेक बनर्जी, प्रभारी सीईओ, को पुसौर से जनपद पंचायत आरंग स्थानांतरित किया गया।विवेक गोस्वामी, प्रभारी सीईओ, को तिल्दा से जनपद पंचायत पुसौर पदस्थ किया गया हैl हालांकि, एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद जनपद पंचायत पुसौर में विवेक गोस्वामी का पदभार नहीं हो पाया है, और पूर्व प्रभारी सी ई ओ रिलीव हो चुके हैं।⚠️*हितग्राही कार्य और पंचायत संचालन ठप * सीईओ की अनुपस्थिति के कारण हितग्राही मूलक योजनाएं (जैसे आवास, पेंशन, मनरेगा भुगतान आदि) ठप पड़ी हैं।वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुमोदन लंबित होने से सरपंच-सचिव परेशान हैं।सामान्य जनता को आवश्यक सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा हैl सवालों के घेरे में विभागीय तत्परता इस स्थिति ने विभागीय कार्यप्रणाली और तत्कालीन व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एक सीईओ को रिलीव कर दिया गया है, तो नए प्रभारी की त्वरित पदस्थापना क्यों नहीं हो रही? यह लापरवाही पंचायत शासन की जमीनी स्थिति को कमजोर कर रही है। 👀 अब सबकी निगाहें विभाग की अगली कार्रवाई पर पुसौर क्षेत्र की जनता, पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी अब प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं कि कब प्रभारी सीईओ विवेक गोस्वामी जनपद का कार्यभार संभालते हैं और रुकी हुई योजनाएं पुनः गति पकड़ती हैं।



