जोरापाली गांव का मिशल नक्शा गायब, NH निर्माण में किसानों की जमीन कटी – कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन! ग्रामीणों के सहयोग के लिए भाजपा नेता नरेश पटेल आए आगे l


रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के जिस भी तहसील क्षेत्र कों देख लो उस क्षेत्र के गांव मे राजस्व अधिकारी के सह से भू माफिया शासकीय जमीनों पर कब्ज़ा करते हुएl अवैध रूप से जमीन के खरीदबिक्री का खेल कर रहे हैंl जहाँ प्रशासन तमाशा बिन बनी हुई हैं.
वही तहसील रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरापाली के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक गंभीर मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम जोरापाली का मिशल रकबा नक्सा वर्षों से गायब है, जिससे कई किसानों की निजी जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है और उन्हें मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एनएच निर्माण के चलते गांव की जमीनों पर बगैर उचित रकबा एवं नक्शा के कार्य किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, डिसिलिंग के नाम पर गांव के करीब 68 डिसमिल जमीन को एनएच में जोड़ा गया, जिसमें कई किसानों की निजी जमीन शामिल है। लेकिन नक्शा और रिकॉर्ड गायब होने से किसान अपने हक का दावा नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में शिकायत की गई, परंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मिशल नक्शा और रिकॉर्ड पुनः प्राप्त हो जाएं, तो सभी किसानों को न्याय मिल सकता है और भूमि विवाद की स्थिति भी समाप्त हो जायेगीl
भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल ने कहा की जोरापाली गाँव एन एच सड़क से लगा हुआ हैl जहाँ आज के स्थिति मे वहां का जमीन कों मूल्यांकन करें तो प्रति एकड़ 10 करोड़ की कीमत हैंl जो की आज के स्थिति मे वहां की जमीन हीरा बराबर हैl जोरापाली के शासकीय जमीनों पर भू माफिया कब्ज़ा कर रहेl नरेश ने कहा की उक्त गांव के लोग शासकीय जमीन कों किसी प्रकार से कोई व्यक्ति विशेष और निजी संस्था कों नहीं देना चाहते हैंl जबकि जोरा पाली मे 95प्रतिशत लोग मजदूर वर्ग के हैंl जहाँ मजदूरी करके जीवन यापन करते आ रहे हैं. उसी शासकीय जमीन पर लोग आश्रित हैl उस गांव में केवल एक स्कूल भवन और आंगनवाड़ी हैl इसके अलावा वहां कोई सुविधा नहीं हैं l उन्होंने कहा की आने वाले समय में जोरापाली के विकास के लिए जो सुविधा शासन से मिलेगा उसी जमीन पर वही स्थित हैंl यहाँ राजस्व विभाग के मिलीभगत से 15 हजार का रकबा बना दिया गया हैl जमीन3एकड़ की जगह 4 एकड़ जमीन दें दिया गया हैं जहां कालोनी काम्प्लेक्स बन रहे हैंl
रायगढ़ कलेक्ट्रेट में भाजपा के दिग्गज जन हितैषी नेता नरेश पटेल व ग्राम पंचायत जोरापाली के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर SDM रायगढ़ द्वारा तिथि अंकित कर रसीद प्रदान की गई, जिससे स्पष्ट है कि प्रशासन ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
*ग्राम जोरापाली का मिशल रकबा नक्शा और रिकार्ड तत्काल खोजा जाए।
*NH निर्माण में जिन किसानों की जमीन कटी है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
*भविष्य में किसी भी निर्माण से पहले सटीक भूमि सीमांकन हो।



