ग्राम कौवाताल में 11KV बिजली लाइन के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन,

पुसौर, रायगढ़।
ग्राम पंचायत कौवाताल में 11KV की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन को आबादी के बीच से गुजारे जाने के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस लाइन के बस्ती के बीच से गुजरने से क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यह जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
जनजीवन को खतरा
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि लाइन बहुत ही पास से होकर गुजर रही है, जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मवेशियों को हमेशा खतरा बना रहता है। साथ ही कई घरों के ऊपर से तार गुजर रहे हैं, जो बारिश या तेज हवा के दौरान और भी खतरनाक हो जाते हैं।
क्या बोले ग्रामीण
भाजपा कार्यकर्ता उत्तम साहू, एक वरिष्ठ ग्रामीण, ने कहा:
“हमने कई बार विद्युत विभाग से इस लाइन को हटाने की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक लाइन नहीं हटेगी, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।”
भुवनेश्वर साहू, ने कहा:
“बस्ती के बीच से 11KV लाइन गुजरना साफ तौर पर लापरवाही है। हम चाहते हैं कि लाइन को गांव के बाहर सुरक्षित मार्ग से शिफ्ट किया जाए।”
बस्ती के बीच मे 11kv लाइन गुजरना स्कूल के बच्चो कों खतरा हो सकता हैं
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत, जनपद सदस्य और बिजली विभाग को एक लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने लाइन को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की है।
प्रमुख मांगे
विद्युत लाइन को बस्ती से हटाकर सुरक्षित स्थान से गुजारा जाए
बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर आकर स्थलीय निरीक्षण करें
जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योजना में संशोधन किया जाएl



