भाजपा नेता नुतन डनसेना और खेमन ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वासुदेव डनसेना से की आत्मीय भेंट

खरसिया (रायगढ़):
भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता नुतन डनसेना एवं भाजपा कार्यकर्ता खेमन ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुनकुनी में जनसंघ काल के समर्पित कार्यकर्ता वासुदेव डनसेना से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
वासुदेव डनसेना भारतीय जनसंघ के जमाने से संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने पार्टी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है। नुतन डनसेना और खेमन ने उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को नमन करते हुए आभार प्रकट किया।
इस भेंट के दौरान ग्रामवासियों ने भी उपस्थित होकर भाजपा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की इस पहल की सराहना की।
नुतन डनसेना ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और ऐसे वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।
यह आत्मीय भेंट भाजपा संगठन में पीढ़ियों के बीच मजबूत संवाद और समर्पण की परंपरा को दर्शाती है।



