LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
सूपा मंडल के ग्राम गोर्रा में हेमसागर श्रीवास की दादी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल


रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोर्रा में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता हेम सागर श्रीवास व कैलाश श्रीवास के दादी स्व. सीता बाई श्रीवास के निधन उपरांत सोमवार 19 अगस्त 2025 दिन सोमवार को दशकर्म संस्कार संपन्न हुआ।
जहां जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर स्व. सीता बाई के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, जीवन पटेल, महामंत्री कमल पटेल, उत्तम साहू (कौवाताल), रिंकू श्रीवास, पाठक जी (पुटकापुरी) सहित कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।



