LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

जनपद पंचायत पुसौर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस


पुसौर। आज़ादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत पुसौर मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सलामी देते हुए पूजा-अर्चना की।


कार्यक्रम में उपाध्यक्ष खीरमती चौहान सूपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, जनपद सभापति मुकतेश्वर पंडा, जनपद सभापति श्रीमती भाग्यश्री दिनेश चौहान, जनपद सदस्य, खितेश्वर सिदार, बलराम पटेल, एवं श्रीमती पीली बाई साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। आवास विभाग से बद्रीनाथ पटेल सहित अन्य विभागीय शाखा कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत की गईं l

इस अवसर पर सीईओ विवेक गोस्वामी जनप्रतिनिधिगण,आर ई एस एसडीओ बिंदु डनसेना,पी ओ आशीष गोस्वामी कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में गणमान्य गण मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के रंग बिखरे और सभी ने एक स्वर में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button