LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्राम ओड़ेकरा में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव विधायक बालेश्वर साहू रहे मुख्य अतिथि, प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

सक्ति। ग्राम ओड़ेकरा में इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। आयोजन में मुख्य अतिथि माननीय बालेश्वर साहू (विधायक, जैजैपुर) शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथियों में श्रीमति पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमति शांति ताराचंद साहू (जिला पंचायत सदस्य), सुश्री सुशीला सिन्हा (जिला पंचायत सदस्य), श्री दिवाकर यादव (जिला अध्यक्ष यादव समाज सक्ति), श्री पंचराम यादव (जिला अध्यक्ष रायगढ़), श्री प्रताप चंद्रा (युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रपुर), श्री लकेश्वर महंत समेत अनेक सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने इसे प्रेरणादायी कदम बताया।

भक्ति और उत्साह का संगम
गाँव में आयोजित इस जन्मोत्सव में भक्तिरस से ओत-प्रोत गीत, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ और युवा उपस्थित रहे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button