नितिन दुबे पर भाजपा कार्यकर्ता लोमेश पटेल का हमला “अगर रायगढ़ से प्यार है तो फ्री में गाना गाएँ”

LIVE TV देश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राज्य

नितिन दुबे पर भाजपा कार्यकर्ता लोमेश पटेल का हमला
“अगर रायगढ़ से प्यार है तो फ्री में गाना गाएँ”

रायगढ़, प्रतिनिधि।
चक्रधर समारोह में स्थानीय कलाकारों की भूमिका और मेहनताना को लेकर उठ रहे विवाद पर भाजपा कार्यकर्ता लोमेश पटेल ने सुप्रसिद्ध गायक नितिन दुबे पर तीखी टिप्पणी की है।

लोमेश पटेल ने कहा – “अगर नितिन दुबे सच में रायगढ़ का सम्मान करते हैं और यहाँ के लोगों से प्यार करते हैं तो उन्हें बिना मेहनताना लिए समारोह में प्रस्तुति देनी चाहिए।”
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नितिन दुबे सम्मान के भूखे नहीं बल्कि केवल पैसों के भूखे हैं।लोमेश ने यह भी कहा – “एक ओर राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकार अपनी संस्कृति और कला से मंच को सजा रहे हैं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं, वहीं कुछ कलाकार सिर्फ पैसों की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं।”इस बयान के बाद समारोह में कलाकारों के मेहनताने और स्थानीय प्रतिभाओं की भागीदारी पर नई बहस छिड़ गई है।

Editor Hemsagar shrivas