LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जाजंग में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित पूजन समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बतौर मुख्यअतिथि के रूप मे पहुंची प्रतिभा मेहरा!


सक्ति।
जिला सक्ति के ग्राम जाजंग में नवरात्र पर्व के अवसर पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर विधि-विधान से पूजन आरंभ हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल भाजपा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र क्रमांक 16 की बीडीसी सदस्य श्रीमती प्रतिभा मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।उन्होंने प्रथम पूजा में भाग लेकर माँ दुर्गा से छत्तीसगढ़वासियों और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पूजन कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से जयकारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने इसे उत्सव की तरह मनाया और कहा कि माता रानी का यह पूजन पूरे गांव में श्रद्धा और आस्था का वातावरण निर्मित कर रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button