नगर पंचायत पुसौर में शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह: उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण, मंत्री ओ.पी. चौधरी और रामविचार नेताम रहेंगे विशिष्ट अतिथि !



रायगढ़। नगर पंचायत पुसौर में आज 6 अक्टूबर को भव्य शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मंत्री श्री रामविचार नेताम (कृषि, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग) तथा श्री ओ.पी. चौधरी (वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके साथ ही लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
अध्यक्षता नगर पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी करेंगी।नगर पंचायत अध्यक्ष श्री उमेंश साव सहित नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षद, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।
समारोह नगर पंचायत कार्यालय के सामने पुसौर में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा।



