LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

आत्मनिर्भर भारत को लेकर ग्राम जोबी मंडल कार्यशाला में पहुंचे – रविन्द्र प्रकाश गबेल !

खरसिया: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जोबी ग्राम में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी अपनाओ, महिला सशक्तिकरण, G.S.T में छूट तथा संगठन सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं और आमजन को जागरूक करना था।
उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में
मान. श्री सत्यानंद राठिया (पूर्व विधायक लैलूंगा),
मान. श्री सनत नायक (जिला कोषाध्यक्ष भाजपा),
श्रीमती गायत्री केसरवानी (जिला मंत्री भाजपा),
मान. श्री जयप्रकाश पटेल (जिला भाजपा रायगढ़),
श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल (जिला पंचायत सदस्य रायगढ़),
मान. श्री छेदू राम राठिया (अध्यक्ष, भाजपा जोबी मंडल),
श्रीमती रामकुमारी राठिया (जनपद पंचायत अध्यक्ष खरसिया)
तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच संचालन मंडल महामंत्री श्री बजरंग सिदार व श्री दिनेश पटेल ने किया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री विष्णु महाराज, श्री मनमोहन राठिया, श्री गुलाब सिंह राठिया, श्रीमती सीता राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती मीना राठिया, श्रीमती मालतीदेवी राठिया, श्रीमती बिंदेश्वरी राठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल राठिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हेमसिंह राठिया, मंडल मंत्री सुरेन्द्र राजपूत, वंदना मेहर, आत्मा राठिया, प्यारे लाल चौहान, घुरसिंह राठिया सहित जिले के पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यशाला के दौरान पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर
श्री देवनाथ पटेल (साजापाली), श्री गुलाब सिंह राठिया (बरभौना) एवं श्री योगेन्द्र राठिया (कुर्रू) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका हार्दिक स्वागत किया, जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

यह कार्यशाला आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button