LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

एनडीए ने किया बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान !

पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी है। गठबंधन में शामिल प्रमुख दलों के बीच सहमति बनते ही आज इसे सार्वजनिक किया गया।
घोषणा के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) — दोनों ही दल 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 सीटें, और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया है।

इस सीट बंटवारे के साथ ही एनडीए ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी सहयोगी दल एकजुट होकर बिहार में फिर से सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे। गठबंधन नेताओं ने कहा है कि विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय एनडीए के चुनावी एजेंडे के मुख्य आधार होंगे।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सीट बंटवारे के इस फार्मूले से सभी दलों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। अब सभी पार्टियाँ जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी।

*संपादकीय टिप्पणी:
एनडीए की यह घोषणा चुनावी समीकरणों को नया आयाम दे सकती है। अब सभी की नजरें विपक्षी गठबंधन की रणनीति पर टिकी हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button