LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने ग्राम लटीयाडीह व पुरैना में दशगात्र में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रायगढ़, 21 अक्टूबर।
चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव आज ग्राम लटीयाडीह एवं पुरैना पहुंचे, जहां वे दशगात्र कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

ग्राम लटीयाडीह में उन्होंने स्व. सेवती बाई यादव जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात ग्राम पुरैना में उन्होंने स्व. कार्तिक राम यादव जी के दशगात्र कार्यक्रम में भाग लिया और दिवंगत आत्मा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक यादव के साथ यादव समाज के प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button