*रायगढ़ :- जनपद पंचायत पुसौर, जो रायगढ़ और खरसिया विधानसभा का संयुक्त ब्लॉक है, में इन दिनों कमीशनखोरी का नया खेल शुरू होने की चर्चा ज़ोरों पर है।*
*स्थानीय सरपंचों का आरोप है कि पहले निर्माण कार्यों में कमीशन की बात नहीं होती थी, लेकिन अब कुछ मातहत अधिकारी 3 प्रतिशत कमीशन की मांग खुलेआम करने लगे हैं।*
*एक सरपंच ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अब अधिकारी चेक के माध्यम से भी कमीशन मांगने से नहीं चूक रहे हैं।
*इससे जनपद पंचायत में पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं और पंचायती राज व्यवस्था की साख पर भी धब्बा लग रहा है।*



