*ओडिशा नृत्य यात्रा : विधि सेनगुप्ता की अद्भुत प्रस्तुति और सम्मान*


सक्ति शहर की ओडिसी नृत्यांगना विधि सेनगुप्ता ने हाल ही में ओडिशा में अपने उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से सभी का हृदय जीत लिया।
दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को भुवनेश्वर में आयोजित 19वां गुरु देबप्रसाद दास पुरस्कार महोत्सव में, गुरु डॉ. गजेन्द्र कुमार पांडा की नई रचना “महावीर हनुमान” प्रस्तुत की गई। इस रचना में विधि सेनगुप्ता ने रावण के पुत्र इंद्रजीत की भूमिका निभाई और अपनी अद्भुत अभिव्यक्ति, भाव एवं नृत्य कौशल से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह महोत्सव इस वर्ष एक विशेष अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में आयोजित किया गया था — *A Festival of INDO – JAPAN -MALAYSIA* *जिसमें जापान और मलेशिया से भी प्रसिद्ध नृत्य समूहों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर विधि की प्रस्तुति और उन्हें मिला सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ तथा सक्ती शहर के लिए गर्व का विषय रहा।
इसके साथ ही, विधि ने निराकरनपुर (ओडिशा) में आयोजित कार्यक्रम में “दुर्गा तांडव” की प्रस्तुति देकर दर्शकों की अपार सराहना प्राप्त की और वहाँ भी सम्मानित की गईं।
साथ ही उन्होंने पारलाखेमुंडी में आयोजित 4th Parala Festival में “मंगलाचरण” की सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का हृदय जीत लिया और वहाँ भी उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ।
विधि सेनगुप्ता की इन लगातार सफल प्रस्तुतियों और सम्मानों से उनके माता-पिता तथा पूरा सक्ति शहर अत्यंत गर्व और खुशी का अनुभव कर रहा है। उनकी लगन, निष्ठा और ओडिसी नृत्य के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 🌿



