LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिली खुशियों की चाबी

रायगढ़/खरसिया:
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25वें वर्ष — राज्योत्सव रजत जयंती — के गौरवशाली अवसर पर 1 नवंबर 2025 को पूरे प्रदेश में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित 3.51 लाख हितग्राहियों के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में जनपद पंचायत खरसिया क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में नव निर्मित आवासों में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान हितग्राहियों को खुशियों की चाबी, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कई हितग्राहियों ने अपने नए घर में प्रवेश किया। जिनमें प्रमुख रूप से जन्मेजय केवट, जनक दुलारी और तीजमति पटेल शामिल रहे। इन सभी को मुख्य अतिथि श्रीमती सतबाई (पत्नी छोटे लाल पटेल, जिला पंचायत सदस्य), सुरेश राठिया (सरपंच), सूरज केवट (आवास मित्र) तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कराया गया।

कार्यक्रम में दिगंबर पटेल, बीरेंद्र कुमार, भुवन दास वैष्णव, वेद प्रकाश पटेल, तुला राम निषाद, उमाशंकर पटेल, चंद्रशेखर निषाद, देवप्रसाद, ललित पटेल, बुधराम निषाद, बुद्धेश्वर पटेल, शिवचरण पटेल, पुष्पा पटेल (सक्रिय महिला), फूल बाई केवट (मितानिन), टोप राम पटेल, जगदीश पटेल, हरिराम पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

पूरे राज्य में ग्रामीणजन अपने-अपने आवास प्राप्त कर प्रसन्न हैं और सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना कर रहे हैं। राज्य की रजत जयंती पर यह योजना ग्रामीणों के जीवन में खुशियों का नया उजाला लेकर आई हैl

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button