ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

संविदा कर्मियों ने ढोल तासे के साथ किया ओ पी का स्वागत अभिवादन*

*ओपी ने भी विश्वास दिलाया कि संविदा कर्मचारी को स्थाई करने का फैसला बहुत जल्दी होगा*

आज सुबह केवड़ाबाड़ी बस स्टेशन चौक के पास सभी संविदा कर्मचारी पहुंचने लगे और जैसे उन्हें पता चला कि नवनिर्वाचित रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जी अपने कार्यालय में पहुंच चुके हैं तो सभी संविदा कर्मचारियों ने ढोल ताशे के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे! पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार में ठग के शिकार हुए संविदा कर्मी इस बार नियमितीकरण का मन बना चुके हैं! बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में भी कर्मचारी हित की बात कही है साथ ही साथ संविदा कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता जिसमें भूतपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, नारायण चंदेल सहित ओपी चौधरी ने भी संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में उनके मंच में पहुंचे थे और नियमितीकरण का वादा किया था! रायगढ़ के समस्त संविदा कर्मचारियों को ओपी चौधरी से बहुत उम्मीद है चुनाव पूर्व ओपी चौधरी ने एक वीडियो क्लिप जारी करके संविदा कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान भाजपा ही कर सकता है कहते हुए संविदा कर्मचारियों का दिल जीता था और यही वजह है की आज सुबह ही सभी ने ढोल ताशे के साथ ओपी चौधरी जी का स्वागत किया!! मुलाकात के दौरान शीघ्र ही आप सभी के हित में ऐतिहासिक फैसला होगा और सभी 45000 परिवार इसकी खुशियां मनाएंगे कहते हुए अभिनंदन के लिए पुनः सभी का आभार व्यक्त किया!!

उक्त कार्यक्रम में सैंकड़ों कर्मचारी ने हिस्सा लिया और नियमितीकरण की आवाज को बुलंद करने में अपनी ताकत दिखाई!! कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष सतीश गौतम, सचिव चंद्रकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष विनय देवांगन, मीडिया प्रभारी अभिषेक स्वर्णकार, डॉक्टर विद्याभूषण जायसवाल, पवन प्रधान, रंजू यादव, कुमारी प्रियंका तिर्की, दीपक गिरी गोस्वामी, मनोज अग्रवाल, राजेश महापात्र, चंद्रेश टांक, एकादशी कुर्रे वैभव डिओड़िया, प्रमोद साहू, गोपाल मालाकार, दीपक जोल्हे , नरसिंह शाह, तरुण देवांगन एवम् सभी सक्रिय संविदा उपस्थित रहे!

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button