पंडरिया क्षेत्र की तीन पंचायतों में कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का भव्य शुभारंभ


कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहूटा, कोको एवं बानो में आज किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। रविवार 07 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तीनों पंचायतों में क्रमशः कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें सरपंचों, पालकगण एवं ग्रामीणों की विशेष उपस्थिति रही।
रेहूटा पंचायत में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ कोचिंग क्लास के संस्थापक माननीय घनश्याम प्रसाद यादव, डायरेक्टर श्रीमती भगवती मिरज तथा ग्राम पंचायत रेहूटा की सरपंच क्रांति मराबी की उपस्थिति में किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बानो की सरपंच श्रीमती जायसवाल एवं ग्राम पंचायत कोको के सरपंच शिव चंद्रवंशी की उपस्थिति में भी कोचिंग क्लास का उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम में संस्थापक घनश्याम यादव ने पालकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास में बच्चों को नियमित पढ़ाई, साप्ताहिक गतिविधियों, व्यवहार एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान से दूर रहने तथा बच्चों को नई शिक्षा पद्धति की ओर प्रोत्साहित करने की अपील की।

बानो पंचायत में विद्यार्थियों को आईडी कार्ड व कंप्यूटर बुक वितरित की गई। वहीं कोको पंचायत में पंचायत कोऑर्डिनेटर रामेश्वरी, सुनीता जायसवाल, सुनील कुमार एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संतोष मधुकर के प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी टीचरों को कंप्यूटर बुक, पंजीयन रजिस्टर एवं आवश्यक सामग्री सरपंच के हाथों प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वनांचल क्षेत्र रेंगाखर सहित तीनों पंचायतों में हुए इस भव्य आयोजन के साथ कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का संचालन शुरू हो गया है, जहां बच्चों को सुबह और शाम दो-दो घंटे की गुणवत्ता आधारित शिक्षा दी जाएगी। सभी पालकों एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



