LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

खरसिया में भाजपा की जीत का असली आधार: कार्यकर्ता है! न कि फोटोबाज़ नेता!

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत का रास्ता किसी बड़े नेता या प्रमुख चेहरे की बदौलत नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत से होकर गुजरता है। इतिहास गवाह है कि खरसिया में जब-जब भाजपा ने मजबूती दिखाई है, उसके पीछे बूथ स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है। इसके विपरीत चुनावी मौसम में सक्रिय होने वाले तथाकथित “फोटो बाज” नेता पार्टी के लिए लाभ से अधिक नुकसान ही साबित हुए हैं।
चुनावी शतरंज की बिसात पर भाजपा के भीतर ऐसे कई “जयचंद” समय-समय पर एक खाना छोड़कर किसी और के लिए रास्ता खोलते नजर आए हैं। ये लोग न सिर्फ संगठन की एकजुटता को कमजोर करते हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी तोड़ते हैं। चुनाव नजदीक आते ही मंचों और सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले ऐसे नेता असल मैदान में पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं।
यदि भाजपा को खरसिया में स्पष्ट और निर्णायक जीत दर्ज करनी है, तो उसे साहसिक निर्णय लेने होंगे। चुनावी मौसम में बाहर से हाजिरी लगाने वाले और केवल प्रचार तक सीमित रहने वाले नेताओं को संगठन से दूर रखकर, वास्तविक कार्यकर्ताओं को आगे लाना होगा। खरसिया क्षेत्र मे जयचंद प्रमुख नेताओं को चुनावी समर मे बाहर भेज देना चाहिए l बूथ मैनेजमेंट, घर-घर संपर्क और स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। इन्हीं के दम पर खरसिया में जीत की लाइन क्लियर हो सकती है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button