LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सोडेकेला पंचायत में मनरेगा श्रमिकों को मिली डिजिटल पहचान, बारकोड जनरेट!

रायगढ़ :-जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोडेकेला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पंचायत स्तर पर सरपंच, पंच, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं मेट कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी पंजीकृत मनरेगा मजदूरों का बारकोड जनरेट किया गया, जिससे मजदूरों की पहचान और उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सरल हो सके।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा मजदूरों को मनरेगा के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार, मजदूरी भुगतान प्रणाली, कार्य दिवस, जॉब कार्ड की उपयोगिता तथा योजना से मिलने वाले अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। मजदूरों को बताया गया कि बारकोड प्रणाली से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और मजदूरी सीधे उनके खाते में समय पर प्राप्त होगी।
रोजगार सहायक ने मजदूरों को यह भी समझाया कि कार्य मांग कैसे की जाए, काम मिलने की समय-सीमा क्या है तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए जागरूकता दिखायी।
ग्राम पंचायत सोडेकेला में की गई यह पहल मनरेगा योजना को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों को स्थायी रोजगार और आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button