
• स्वर्णिम अक्षरों से ऐतिहासिक दिन लिखा जा रहा है।
• 22 जनवरी 2024 पूरा विश्व होगा राम मय।
• रामलला के स्वागत में जी जान से जुटे आदर्श कला मंदिर सहित गांव के सभी युवा साथीगण।
• युवा, बुजुर्ग, बच्चे झूमेंगे राम नाम के धुन में।
• बड़ी संख्या गांव के माताएं बहनें राम नाम के जाप के साथ होगी शामिल।
रायगढ़ /गोर्रा :- श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। यह दिन पूरे विश्व में दीपावली उत्सव की तरह मनाया जाने वाला है। वही रायगढ़ से करीब ग्राम गोर्रा के पावनधरा के मंदिर में कीर्तन , सजावट , दीपक जलाए जाएंगे। आदर्श कला मंदिर युवाओं और गांव के सभी युवाओं के नेतृत्व में जो 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमे अश्व रथ को सजाकर श्रीराम सीता लक्ष्मण हनुमान जी के साथ गांव में गली गली भ्रमण के साथ शोभा यात्रा निकाली जावेगी।गांव में रामलला के स्वागत हेतु युवाओं, महिलाओ, पुरुषों , बुजुर्गो में भारी उत्साह देखते ही बन रहा है। बृहद कर्मा पार्टी , कीर्तन मंडली के साथ जय श्री राम के नाम से गूंजे मान होगा।
वही आदर्श कला मंदिर गोर्रा के युवा कार्यकर्ताओ ने ग्राम गोर्रा के
सभी माता बहनों से अपील की है की अपने अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाकर दीपक जलाकर घरों को सजाकर, दीपावली जैसा उत्सव मनाए और श्री रामलला का हृदय से स्वागत करे और अधिक से अधिक संख्या में भव्य शोभा यात्रा फूलो की होली श्रीराम महाआरती में शामिल होकर पुण्य के भागी व ऐतिहासिक पल की साक्षी बने।



