LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

खरसिया की सशक्त नेत्री सरिता सहीस बनीं जिला भाजपा महिला मोर्चा सह-कोषाध्यक्ष

रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा की सक्रिय और जमीनी स्तर पर पहचान रखने वाली नेत्री सरिता सहीस को Bharatiya Janata Party के रायगढ़ जिला महिला मोर्चा में सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उनके मनोनयन से खरसिया सहित पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से संगठन में सक्रिय सरिता सहीस ने बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला स्तर तक लगातार पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य किया है। उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और महिला सशक्तिकरण गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाई है। खासकर गरीब एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ने, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा सरकारी जनहित योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरिता सहीस ने संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर महत्वपूर्ण वित्तीय दायित्व का भरोसा जताया है। उनके अनुभव और सक्रियता से जिला महिला मोर्चा को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दायित्व मिलने पर सरिता सहीस ने भाजपा के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के साथ-साथ सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहकर संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करती रहेंगी।
उनकी नियुक्ति को महिला नेतृत्व के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button