LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

खरसिया विधानसभा क्षेत्र: ग्राम चोडा, नवागांव और बानीपाथर की महिलाएं व किसान विष्णुदेव साय सरकार से प्रसन्न !

रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चोडा, नवागांव और बानीपाथर में इन दिनों केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण महिलाओं और किसानों ने वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि योजनाओं का लाभ अब वास्तविक रूप से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों और महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी कदम उठाए गए हैं। किसानों को धान खरीदी में बेहतर समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और कृषि कार्यों में सहायता मिल रही है। इससे ग्राम चोडा, नवागांव और बानीपाथर के किसानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की नीतियों से खेती अब पहले की अपेक्षा अधिक लाभकारी बन रही है।
वहीं महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं ने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। गैस कनेक्शन, आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा है। महिलाओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ा है।
ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान रहे हैं। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के इन तीनों गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और शासन की योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन दिखाई दे रहा है।
ग्राम चोडा, नवागांव और बानीपाथर के किसानों और महिलाओं ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button