खरसिया विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत बनेगी नेतृत्व परिवर्तन की नींव

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए यह चर्चा तेज है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत ही नेतृत्व परिवर्तन का आधार बनेगी। पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि खरसिया में भाजपा की जमीनी ताकत लगातार बढ़ रही है और इसका श्रेय बूथ स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ काम करते हुए पार्टी की राष्ट्रहित की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसी का परिणाम था कि क्षेत्र में पार्टी को मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिला। इसके बाद वर्ष 2023 के चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का मत प्रतिशत काफी मजबूत रहा, जिससे संगठन का मनोबल और बढ़ा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि खरसिया क्षेत्र में भाजपा का असली आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, जो लगातार जनसंपर्क और संगठन विस्तार में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि इसी तरह एकजुट होकर काम किया जाए तो आगामी विधानसभा चुनाव में खरसिया में भाजपा का नेतृत्व देखने को मिल सकता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और लगातार की जा रही मेहनत ही आने वाले समय में रंग लाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह भी सलाह दी जा रही है कि वे केवल प्रचार और फोटो खिंचवाने की राजनीति से दूर रहें और संगठन के वास्तविक काम पर ध्यान दें।
क्षेत्र में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की रणनीति पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि एकजुटता, मेहनत और संगठन की मजबूती के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में खरसिया में भाजपा को बड़ी सफलता मिल सकती है।



