LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खरसिया के  बालक आश्रम शासकीय माध्यमिक शाला जोबी में शर्मनाक लापरवाही: मासूमों से कराई गई जानलेवा सफाई ! 

रायगढ़। खरसिया विकासखंड के ग्राम जोबी स्थित  बालक आश्रम शासकीय माध्यमिक शाला में मानवता और जिम्मेदारी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पढ़ाई-लिखाई के बजाय नन्हें बच्चों से स्कूल की छत पर चढ़ाकर सफाई कराई जा रही थी। यह नजारा न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि सीधे तौर पर बच्चों की जान से खिलवाड़ भी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के ऊंची छत पर चढ़कर सफाई करते नजर आए। जरा सी चूक उन्हें गंभीर हादसे का शिकार बना सकती थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन को न तो नियमों की चिंता थी और न ही बच्चों की सुरक्षा की।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान न तो कोई शिक्षक बच्चों को रोकता दिखा और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। सवाल उठता है कि क्या सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों से मजदूरी भी कराई जाएगी?
मामला तब सामने आया जब इसकी जानकारी मीडिया तक पहुंची। हड़कंप मचते ही बच्चों को आनन-फानन में छत से नीचे उतार दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदारों को अपनी गलती का अहसास था, लेकिन कार्रवाई के डर से ही कदम उठाया गया।
यह घटना केवल एक स्कूल की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करती है। शासन जहां एक ओर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को स्कूलों की ओर आकर्षित करने के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही है, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि यह कार्रवाई कागजों तक सीमित रहती है या वास्तव में दोषियों पर सख्ती होती है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस तरह की लापरवाही पर रोक नहीं लगी, तो कोई बड़ा हादसा होने में देर नहीं लगेगी।

 

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button