LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अवैध कब्ज़ों पर वार! NH-49 चपले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई!


रॉबर्टसन/बायंग चौक, चपले (खरसिया)
राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर लंबे समय से जमे अवैध कब्ज़े पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार खरसिया के आदेशों की अनदेखी कर किए गए इस कब्ज़े को लेकर क्षेत्र में काफी समय से नाराज़गी और चर्चाएं चल रही थीं, जिसे आज प्रशासन ने पूरी तरह खत्म कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुकांती पति भानु प्रताप पटेल (टीएसएस प्रबंधक, मुरा) द्वारा उक्त स्थल पर अवैध कब्ज़ा किया गया था। मामला बढ़ने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कब्ज़ा हटाने की सख्त कार्रवाई की।प्रभारी SDM दोसी (IAS) के नेतृत्व में एक्शन
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी एसडीएम दोसी (IAS) ने किया। उनके निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और जमीन को खाली कराया है।



