LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा रोलबॉल समर कैंप का शुभारंभ

रायगढ़ : 07 अप्रैल 2026 को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बड़े रामपुर के बास्केटबॉल कोर्ट में थर्ड रोलबॉल समर कैंप का शुभारंभ अतिथियों के कर कमलों किया गया।
समर कैंप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार अग्रवाल डायरेक्टर एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड जामगांव, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डिग्रीलाल साहू सभापति नगर निगम रायगढ़, कमल अग्रवाल अध्यक्ष रायगढ़ इस्पात एसोसिएशन, विनोद अग्रवाल अध्यक्ष रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन, मुकेश मित्तल कलानोरिया संरक्षक, रोलबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे।

थर्ड रोलबॉल समर कैंप का उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का पुष्प अभिनंदन किया गया। सुश्री कौल्या बेहरा ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत की। कोच मो. आबिद साबरी द्वारा रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन की यात्रा एवं उपलब्धियों को बताया गया। लगभग 750 से 800 खिलाड़ी राज्य स्तर में अपनी सहभागिता दर्ज कर चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा में लगभग 450 से 500 खिलाड़ी अपनी सहभागिता दर्ज कर चुके हैं और तीन खिलाड़ी सी.रज्जी फिलिप को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद राजीव पांडे खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। जिसमें 3 लाख की राशि प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया है। अनुराग मजूमदार और रजत मिश्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुके हैं । ये सभी खिलाड़ी रायगढ़ शहर के हैं।
11 खिलाड़ी बेलगाम में 24 घंटे की रोलबॉल प्रतियोगिता में अपना नाम गिनीज बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कर चुके हैं। समर कैंप 07 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में संपन्न होगी।
उसके पश्चात 8th रोलबॉल प्रीमियर लीग 2026 एम.एस.पी. प्रीमियम कप 3.0 प्रतियोगिता 28 अप्रैल 2026 को होगा और समापन 29,30 अप्रैल को होगी।
उद्घाटन समारोह में दो टीम बनाकर एक रोलबॉल उद्घाटन मैच का आयोजन किया गया जिसमें एक तरफ सभापति नगर निगम की टीम थी और एक तरफ अध्यक्ष इस्पात संगठन की टीम थी जिसमें सभापति नगर निगम की टीम विजेता रहा।05/04 स्कोर रहा जीतने वाली टीम को ₹1100 एसोसिएशन के माध्यम से और उप विजेता टीम को ₹500 प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री डिग्रीलाल साहू ने खिलाड़ियों को बेहतर खेलने अच्छा खेलने और अनुशासन में रहने को कहा।
अध्यक्ष विनोद अग्रवाल रायगढ़ रोलबॉल संगठन ने सभी खिलाड़ियों को 3rd रोलबॉल समर कैंप के लिए बधाई दिया। खिलाड़ियों समर कैंप में भाग लेने, बेहतर खेल कौशल विकसित करने और अपने फिटनेस को सुधारने के लिए इस समर कैंप में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने माननीय वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी छत्तीसगढ़ शासन को रोलबॉल कोर्ट खेल ग्राउंड निर्माण करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही रोलबॉल खिलाड़ियों को स्वेच्छा अनुदान के माध्यम से रोलबॉल खेलकिट हेतु 100 खिलाड़ियों के नाम स्वीकृत करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। अतिथियों के कर कमलो से दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ी कुशाग्र पटेल ,प्रज्ञान निर्मलकर, विस्तार अग्रवाल, किशांत सारस्वत, उत्कर्ष जायसवाल, शादिक खान, आरव सिंह प्रमाण पत्र वितरित किया गया.
समर कैंप के उद्घाटन समारोह में संयोजक नेतराम साहू, मनोज अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सुभाष मजूमदार, विक्रम अग्रवाल, धीरज कुमार मित्तल, अनूप कुमार टोप्पो, खगेश पटेल, उमाशंकर बेहरा, कार्यकारिणी सदस्य भागीरथी यादव, मिलन कुमार गुप्ता श्रीमती रुचि सैनी, सुश्री सीमा शाह, मधुसूदन सोनी, मोहसिन खान, युवराज सिदार सदस्य रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन बड़ी संख्या में खिलाड़ी और माता-पिता मौजूद रहे। समर कैंप के उद्घाटन में आभार प्रदर्शन संरक्षक मुकेश मित्तल कलानोरिया जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नेतराम साहू ने किया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button