68 लाख 48 हजार महिलाओं के खाते में 641 करोड़ 62 लाख ट्रांसफर — ओपी चौधरी
रायगढ़। चुनावी वादों पर अमल करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख 48 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई है।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
साय सरकार की सत्ता में आते ही इस योजना को लागू किया गया और इसे लगातार जारी रखा जा रहा है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
