LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खुशाल पटेल को मिली सूपा मंडल में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष की कमान!


रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार में भाजपा कार्यकर्ता खुशाल पटेल को सूपा मंडल का किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति क्षेत्र में किसानों के प्रति उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति दायित्व की निर्वाहन बहुत ही बेहतरीन रूप से होगा।
संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशाल पटेल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान हितैषी नीतियों को अंतिम छोर के किसान तक पहुँचाना होगा।”
उनकी इस उपलब्धि पर सूपा मंडल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button