छत्तीसगढ़ वेदांता थर्मल पॉवर बॉयलर ब्लास्ट मामला: नवीन जिंदल ने FIR में अनिल अग्रवाल का नाम शामिल करने पर उठाए सवाल!

https://x.com/i/status/2045387434469548092
रायगढ़/छत्तीसगढ़। हाल ही में हुए वेदांता थर्मल पॉवर पॉवर सिंघी तराई बॉयलर ब्लास्ट हादसे को लेकर दर्ज एफआईआर में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम शामिल किए जाने पर उद्योग जगत में बहस तेज हो गई है। इस बीच नवीन जिंदल ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिना उचित जांच के किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत नहीं है।
जिंदल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हादसे में सबसे पहले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के लिए अलग-अलग मानक नहीं होने चाहिए।
उन्होंने देश के प्रमुख उद्योग संगठनों जैसे FICCI, ASSOCHAM और PHD Chamber of Commerce and Industry से भी इस मुद्दे पर निष्पक्ष रुख अपनाने और आवाज उठाने की अपील की।
जिंदल ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में जल्दबाजी में की गई कार्रवाई से निवेशकों का भरोसा कमजोर होता है, जो देश के आर्थिक विकास पर असर डाल सकता है।



