LIVE TVदेशराज्य

तारापुर में भव्य विवाह आशीर्वाद समारोह, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पटेल ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तारापुर में वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश डनसेना के सुपुत्र के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समारोह में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने वर शैलेष एवं वधु पूजा को आशीर्वाद देते हुए उनके दांपत्य जीवन के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद जीवन की कामना की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button