LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व बदलाव और जनजागरूकता की आवश्यकता !

रायगढ़: खरसिया विधानसभा क्षेत्र में विकास, जनसेवा और नई सोच को लेकर अब नेतृत्व बदलाव की मांग तेज होती दिखाई दे रही है। क्षेत्र के नगरों और गांवों में आम जनता का मानना है कि यदि वास्तविक विकास करना है तो जनजागरूकता के साथ सकारात्मक और दूरदर्शी नेतृत्व आवश्यक है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 15 वर्षों में राजनीति केवल सीमित दायरे और कुंठित सोच तक सिमटकर रह गई है, जिसका सीधा प्रभाव विकास कार्यों और युवाओं के भविष्य पर पड़ा है। जनता अब ऐसी राजनीति से बाहर निकलकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवा कौशल विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व की अपेक्षा कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाओं, रोजगार और युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की कमी महसूस की जा रही है। वहीं महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए शासन की योजनाओं से जुड़ रही हैं, लेकिन उन्हें मजबूत मार्गदर्शन और स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसरों की आवश्यकता है। सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों का मानना है कि यदि युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर गंभीरता से कार्य किया जाए तो क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सकती है।
क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि राजनीति केवल चुनाव तक सीमित न होकर जनसेवा आधारित होनी चाहिए। जनता अब ऐसे नेतृत्व को आगे देखना चाहती है जो गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझे और विकास को प्राथमिकता दे।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती जनचर्चा इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में जनता विकास, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखकर नए विकल्पों की ओर देखने लगी है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button