LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोंहड़ीडीपा(कोड़ातराई)की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली प्रशासनिक स्वीकृति !

 

रायगढ़। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में ग्राम कोंडातराई के गोंहड़ीडीपा में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा उठाई जा रही थी, जिसे अब छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से मंजूरी प्राप्त हुई है।
जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग वित्त मंत्री चौधरी के समक्ष रखी थी। जनहित को प्राथमिकता देते हुए मात्र दो माह के भीतर इस बहुप्रतीक्षित कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
स्वीकृत परियोजना के तहत कुल 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 2 किलोमीटर सी.सी. रोड तथा 1 किलोमीटर डामरीकरण (बी.टी. रोड) शामिल है। इस कार्य की कुल स्वीकृत लागत 4 करोड़ 22 लाख 15 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क बनने से गोंहड़ीडीपा सहित आसपास के गांवों के लोगों को वर्षभर बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेषकर बरसात के दौरान ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button