
खरसिया :- जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने श्रीमती कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी घोषित किया है वही श्रीमती कमलेश जांगड़े को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर खरसिया युवा मोर्चा के नेता जयप्रकाश डनसेना ने श्रीमती कमलेश जांगड़े की गृह ग्राम मसानिया कला शक्ति पहुंच कर उम्मीदवार बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी |



