खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता फोटो खिंचाने में मस्त है मंडलों में नहीं है ध्यान – भाजपा नेता कपिल नायक

रायगढ़ :– खरसिया विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व सरल, सहज , व्यक्तितव के धनी कपिल नायक जो ग्राम गिंडोला में निवास करते है। कपिल का चपले मंडल क्षेत्र के गांव में आम जनताओ के बीच एक परिवार की तरह संबंध है। एक बेहतरीन किसान होने के बावजूद सामाजिक सेवक भी है। मिलनसार और हसमुख माने जाने वाले किसान नेता है। कपिल ने बताया की हमेशा ही गांव के भाजपा के छोटे कार्यकर्ता और किसान नेता को बड़े नेता चुनाव के बाद किनारे ही लगा देते है। उन्होंने कहा की चपले मंडल में केवल मनमौजी तरीके भाजपा के कुछ नेता ओ का भाजपा के सिद्धांत से हटकर कार्य कर रहे है। जहा भूपदेवपुर क्षेत्र गांव के भाजपा के कार्यकर्ताओ को कोई सम्मान और जिम्मेदारी नहीं दी जाती है। केवल जवाबदार नेता फोटो खींचने में मस्त है।कपिल ने कहा की हम किसान भाजपा नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी जनहित योजनाओं और साय सरकार के जन हितैषी कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाते है। मोदी जी के राष्ट्रीय हित कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। कपिल ने ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी नेतृत्व करने की भी संकेत दिए है। कही न कही देखा जाए तो आगामी समय में कपिल नायक बड़ी भूमिका के रूप में सामने आ सकते है। कपिल का कहना है की फोटो खिंचाने से ही बड़े नेता नही कहलाते है। नेता को कार्यकर्ताओ और जनताओ के प्रति ध्यान जरूरी है। कपिल नायक के साथ में क्षेत्र के सभी सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के पहले चपले मंडल से हटकर भूपदेवपुर मंडल गठन की बात कही हैं। वैसे संभवतः माने तो चुनाव के पूर्व भूपेदवपुर क्षेत्र के गांव को मिलाकर भाजपा का मंडल गठन हो सकती है।



