LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सरगुजा सांसद चिंतामणी का आगमन, किया स्वागत शर्मा परिवार ने

रायगढ़। सरगुजा के लोकसभा सांसद चिंतामणी महाराज का रायगढ़ आगमन हुआ। ज्ञात हो कि सरगुजा के सांसद चिंतामणी महाराज स्व. गहिरा गुरू के सुपुत्र हैं। उनका स्वागत उनसे पारिवारिक रूप से जुड़े स्व. पंडित मणीराम शर्मा के पुत्र बालमुकुन्द, विनोद, मनोज शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, सूरज शर्मा के द्वारा किया गया। पारिवारिक सदस्य के रूप में रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बड़े भाई बालमुकुन्द शर्मा गहिरा गुरू के शिष्य के रूप में सामरबहार स्थित संस्कृत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। उस दौरान चिंतामणी महाराज के वरिष्ठ के रूप में उनके साथ शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की है। सरगुजा सांसद बनने के बाद प्रथम रायगढ़ नगर आगमन पर परिवार सहित अन्य लोगों ने चिंतामणी महाराज का अभिनंदन कर स्वागत किया। चिंतामणी महाराज ने पंडित बालमुकुन्द शर्मा से आशीर्वाद लिया। और बातचीत में बताया कि यह जीत गहिरा गुरू श्री रामेश्वर जी एवं माताजी के आशीर्वाद से मिली है। परिचय पश्चात वे गहिरा गुफा के लिए रवाना हुए। जहां ब्रम्हलीन गहिरा गुरूजी का आशीर्वाद लेकर विश्राम करेंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button