LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रायगढ़ खनिज विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों के सह से चल रहा है नावापरा मांड नदी और सहसपुरी में अवैध रेत खनन का खेल……. सशक्त सरकार में कम बंद होगा भ्रष्टाचार

रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहसपुरी, नावापारा मांड नदी से अवैध रेत खनन का खेल जोरो पर चल रहा है। रेत भू माफिया आवास निर्माण के नाम से बहाना बनाकर कर रहे है अवैध राशि की वसूली। आम जनता है परेशान।
इन दिनों रायगढ़ खनिज अधिकारी और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में अवैध रेत खनन का खेल चल रहा है। जहां रोजाना सैकड़ों ट्रेक्टर के माध्यम से रेत खनन किया जा रहा है और गरीब व्यक्तियों को अधिक राशि में रेत बिक्री की जा रही है। आखिर किसके दम पर नावापारा मांड और सहसपुरी में यह किसके दम खम में हो रहा है। अवैध रेत का एक ट्रैक्टर ट्रिप में 700 से 1000 अवैध राशि ली जा रही है। यह उक्त वसूली राशि आखिरकार किसके जेब में जा रहा है। खनिज के भ्रष्ट अधिकारी और भू माफिया के कारण शासन को लाखो राजस्व राशि का नुक़सान हो रही है। ऐसी ही नावापारा मांड नदी में कब तक अवैध खनन का खेल चलता रहेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button