
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान संगठनो के साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हुई वार्ता में सांसद श्री नवीन जिंदल ने उपस्थित रहकर किसान नेताओं से चर्चा की। जहर युक्त खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने की दिशा में किसान संगठन ही बेहतर तरीके से किसानों को जागरूक कर सकते है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की सोच को हमे मिलजुल कर आगे बढ़ाना है।



