LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

शासकीय उच्च.हायर सेकेण्डरी विद्यालय गोर्रा में संकुल स्तरीय शिक्षक मेगा बैठक हुआ संपन्न ,मेगा बैठक में सैकड़ों पालक पहुंचे

मेगा बैठक में सैकड़ों पालक पहुंचे

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 अगस्त को सभी संकुल केंद्र में पालक शिक्षक बैठक संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिक्षा समिति अध्यक्ष व बी डी सी गुलाब सिंह लहरे एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष चित्रसेन पटेल विशिष्ट अतिथियों सहित शिक्षक गण ने सर्व प्रथम मां सरस्वती के प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए व छात्रो ने मां सरस्वती वंदना कर स्वागत गीत गाए। शिक्षक मेगा बैठक को प्रभारी चित्रसेन पटेल ने संचालन करते हुए मेगा बैठक के 12 बिंदुओं के अनुसार क्रम में उपस्थित पालकों के साथ साझा करते हुए प्रत्येक विषयो के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है। जहा पालकों से भी छात्र हित में सुझाव व जानकारी मिली। सी एस पटेल ने मेरा कोना, छात्र दिनचर्या एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं , छात्रवृति, एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर विशेष चर्चा कर सभी अन्य बिंदुओं को बताया। हरीश मिश्रा ने आय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के लिए पालकों को विस्तृत रूप से जानकारी दिए। वही देवेंद्र निषाद ने विभिन्न डिजिटल प्लेट फार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालको अवगत कराया और शिक्षा एप डाउनलोड करवाकर जानकारी दिए। संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक के बाद सरस्वती योजना के तहत छात्रों को सायकल वितरण की गई। उक्त मेगा बैठक कार्यक्रम में शिक्षा समिति अध्यक्ष विद्यानंद पटेल, प्राथमिक शाला अध्यक्ष कैलाश श्रीवास, प्राथमिक शाला डीपापारा अध्यक्ष संजय पटेल,सरपंच हेमसुंदर पटेल गण मान्य नागरिक व शिक्षक गण हायर सेकेंडरी स्कूल से हरीश मिश्रा, जय प्रकाश पटेल,सनतकुमार पटेल,गणेशराम पटेल,बी के पटेल,लक्ष्मण कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार निषाद CAC,शशि महंत, प्राथमिक शाला से यादराम सिदार, दीपक जांगड़े सहित सभी छात्र छात्राओं के पालक गणों की उपस्थिति रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button